{"_id":"610586978ebc3eba6b44c6fc","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5893399200","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक व ईएमटी बनने के लिए पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक व ईएमटी बनने के लिए पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थी, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। चार जिलों में एंबुलेंस चालक व ईएमटी चयन के लिए चित्तौरा सीएचसी में शनिवार से अभ्यर्थियों के फॉर्म जमा होना शुरू हुआ। यहां पर जीवीके कंपनी द्वारा मनमानी की जाने लगी। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने लोगों को समझाया कर मामला शांत कराया। पहले दिन 312 लोगों के फॉर्म जमा किए गए। सोमवार को भी अभ्यर्थियों के फॉर्म जमा कर इंटरव्यू लिए जाएंगे।
देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर के जिलों में एंबुलेंस संचालन के लिए चित्तौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फॉर्म जमा करने के लिए शनिवार को शिविर लगा। जीवीके कंपनी की ओर से सभी चालक व ईएमटी की तैनाती की जानी है। इसके लिए सुबह 10 बजे से ही अभ्यर्थी पहुंचने लगे। फॉर्म जमा करने और इंटरव्यू के लिए जीवीके कंपनी की ओर से मनमानी की जाने लगी। इसको देखते हुए पहुंचे अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई।
सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी सदर आईएएस सौरभ गंगवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया। साथ ही जीवीके कंपनी की ओर से कराए गए भर्ती में सभी के फॉर्म जमा करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि फार्म सभी के जमा करें। इसके बाद योग्यता के आधार पर भर्ती करें। एसडीएम ने बताया कि पहले दिन 312 लोगों के फॉर्म भरे गए। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी अभ्यर्थियों के फॉर्म लिए जाएंगे। इस दौरान काफी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद रहे। इस मामले में जीवीके कंपनी के अविनाश को फोन मिलाया गया तो उनके मोबाइल पर घंटी बजती रही। उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।