फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, 22 गांव बाढ़ के पानी से घिरे

Sat, 24 Jul 2021 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
bahraich
24 बीएचआर 29 - महसी के भौरी गांव में भरा बाढ़ का पानी। - फोटो : BAHRAICH
महसी (बहराइच)। महसी में सरयू नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को तीन साढ़े लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने 22 गांव में पानी भर गया है। लोगों के घरों में पानी भरने से जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त है। बाढ़ और कटान की सूचना पाकर जिलाधिकारी ने राजस्व टीम के साथ क्षेत्र का मुआयना किया है। बाढ़ चौकियों पर राजस्वकर्मियों को निरंतर तैनात रहने के निर्देश दिए हैं। पानी में फंसे लोगों को नाव के द्वारा बाहर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

महसी तहसील में बह रही सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को 10 गांवों में बाढ़ का पानी भरा था। लेकिन देर शाम को साढ़े तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे जलस्तर काफी बढ़ गया है। तहसील क्षेत्र के 22 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। लोगों के घरों में पानी भरने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लोग तख्त पर खाना बनाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। तहसील क्षेत्र के चमरही, मांझा दरिया बुर्द, गोलागंज नईबस्ती, बौंडी खास, सिलौटा, नगेसरपुरवा, रानीबाग, घरेहरा नकदिलपुर, धुसरू, जोगलापुरवा, छत्तरपुरवा, तारापुरवा, तूलापुरवा समेत 22 गांव में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। पिपरी और पिपरा गांव में कटान और बाढ़ की सूचना पाकर देर शाम को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने उपजिलाधिकारी एसएन त्रिपाठी के साथ क्षेत्र का मुआयना किया। जिलाधिकारी ने पीड़ितों को नाव द्वारा सुरक्षित बाहर निकालने के निर्देश दिए। साथ ही बाढ़ चौकियों पर राजस्वकर्मियों को 24 घंटे अलर्ट रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान और कोटेदारों की ओर से पीड़ितों के लिए भोजन उपलब्ध करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोतीपुर तहसील में स्थित तीन बैराजों से 3.48 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी देर शाम तक पहुंच जाएगा। जिससे नदी का जलस्तर फिर बढ़ जाएगा। उपजिलाधिकारी ने बताया कि बनबसा, शारदा और गिरिजापुरी बैराज से पानी सरयू नहर में डिस्चार्ज हो रहा है।

सरयू नदी का वर्तमान जलस्तर-112.00 मीटर
खतरे का निशान- 113.150 मीटर
उपजिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल ने बताया कि जरवल में एल्गिन ब्रिज पर नदी का वर्तमान जलस्तर 106.186 मीटर है। जबकि खतरे का निशान- 106.680 मीटर है। उन्होंने बताया कि नदी खतरे के निशान से 0.700 मीटर नीचे है। नदी पर लेखपाल रामकिशन के द्वारा निरंतर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed