फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

12वीं में आर्यन व 10वीं में देवांशु ने मारी बाजी

Sat, 24 Jul 2021 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
bahraich
24 बीएचआर 34 - बहराइच में शनिवार को आईसीएसई व आईएससी का परिणाम आने के बाद सेंट नार्बट स्कूल में मेधाव? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। आईसीएसई व आईएससी के परीक्षा परिणाम ने लॉकडाउन में मुरझाए छात्रों के चेहरे पर खुशी बिखेर दी। परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। जिले के चार स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 12वीं में सेंट नॉर्बट के आर्यन मित्तल व 10वीं में सेंट पीटर्स स्कूल के देवांशु मिश्रा ने सर्वाधिक नंबर प्राप्त कर जिले में परचम लहराया। परिणाम घोषित होने के बाद मेधावियों को फूल-माला व मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। स्कूल व घरों में जश्न का माहौल रहा। छात्रों ने सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया।
विज्ञापन

जिले में आईसीएसई के चार विद्यालय हैं। तीन शहर में व एक नानपारा तहसील में स्थित है। चारों विद्यालयों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। आईसीएसई का परिणाम शनिवार दोपहर को आना था जिसको लेकर छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित थे। कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद बंद पड़े स्कूल व कॉलेज से बच्चों के चेहरे मुरझा गए थे, लेकिन जैसे ही शनिवार को परिणाम आया तो बच्चों का चेहरा खुशी से चहक उठा। 10वीं में सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज का दबदबा रहा।
विज्ञापन

यहां के छात्र देवांशु मिश्रा ने 99.6 प्रतिशत के साथ जिले में पहला स्थान, अंकित पोद्दार ने 99 प्रतिशत के साथ जिले में दूसरा स्थान और अनस चौधरी ने 98.8 प्रतिशत के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह 12वीं में सेंट नॉर्बट स्कूल का दबदबा रहा। यहां के छात्र अरयान मित्तल ने 97 प्रतिशत के साथ जिले में प्रथम, उत्कर्ष मिश्रा ने 95.75 प्रतिशत के साथ जिले में दूसरा और अदित्यि शाही ने 95.50 प्रतिशत के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। सेंट नॉर्बट के फादर प्रकाश सोरेंग, बैरोज ब्लू के मैनेजर जेडी बैरो, सेवेंड डे के प्रधानाचार्य मोहन सिंह व सेंट पीटर्स के फादर ओसवर्ल्ड मटठा ने उत्तीर्ण छात्रों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम प्रतिशत स्कूल
देवांशु मिश्रा 99.6 प्रतिशत सेंट पीटर्स
अंकित पोद्दार 99 प्रतिशत सेंट पीटर्स
अंश चौधरी 98.8 प्रतिशत सेंट पीटर्स
मोहम्मद याहया 97.2 प्रतिशत सेंट पीटर्स
राहुल सिंह 96.8 प्रतिशत सेंट पीटर्स
ईशान वास्ता 96.4 प्रतिशत सेंट पीटर्स
अमिषा मौर्या 96.2 प्रतिशत सेंट पीटर्स
प्रियांशी पाल 96.40 प्रतिशत सेवेंड डे
मोहम्मद सुऐब रजा 96 प्रतिशत सेंट पीटर्स
तन्मय अवस्थी 95.80प्रतिशत सेवेंड डे
आर्यन मित्तल 97 प्रतिशत सेंट नॉर्बट
उत्कर्ष मिश्रा 95.75 प्रतिशत सेंट नॉर्बट
अदित्यि शाही 95.50 प्रतिशत सेंट नॉर्बट
तौफीक उमर सिद्दकी 95.25प्रतिशत सेंट पीटर्स
प्रखर सिंह विशेन 94 प्रतिशत सेंट पीटर्स
सायनी अलवारिस 94 प्रतिशत सेवेंड डे
शिविका अग्रवाल 93.75 प्रतिशत सेंट नॉर्बट
यश श्रीवास्तव 93.25 प्रतिशत सेंट पीटर्स
हिमानतिका चौहान 93.40प्रतिशत सेवेंड डे
सुक्रीति पाठक 92.75 प्रतिशत सेंट नॉर्बट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed