फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

कटान में ग्यारह सौ रेती गांव के 20 मकान बहे

Sat, 03 Jul 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
bahraich
कैसरगंज (बहराइच)। जिलाधिकारी ने शनिवार को अधिकारियों के साथ कटान प्रभावित ग्यारह सौ रेती गांव निरीक्षण का किया। निरीक्षण में पता चला कि 20 ग्रामीणों के मकान बीते माह कटान में समाहित हुए हैं। इनको सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। जिलाधिकारी ने शेष ग्रामीणों के विस्थापन को प्राथमिकता देने की बात कही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र शनिवार को कैसरगंज तहसील के कटान प्रभावित गांव ग्यारह सौ रेती पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कटान की स्थिति, प्रभावितों का विस्थापन, तहसील प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सहायता के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान तहसील प्रशासन ने बताया कि 14 ग्रामीणों के पक्का और छह ग्रामीणों के झोपड़ी कटान में समाहित हुए हैं। कटान प्रभावितों को भूमि दिलाकर विस्थापन करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि शेष पीड़ितों को जमीन दिलाकर विस्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि कटान प्रभावित लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना से भी लाभांवित कराएं। गांव में जिलाधिकारी की मौजूदगी में राशन कार्ड भी बनाए गए। इस दौरान उपजिलाधिकारी महेश कुमार कैथल, डीएफओ मनीष सिंह, एक्सईएन सरयू ड्रेनेज खंड शोभित कुशवाहा, सहायक अभियंता वीवी पाल, नायब तहसीलदार अल्पिका वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed