फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

सीएचसी मोतीपुर में डीआरडीओ के कर्मचारी लगाएंगे ऑक्सीजन प्लांट

Sat, 03 Jul 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में डीआरडीओ की ओर से ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। पीएम केयर फंड से 250 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा वार्ता की जा रही है। प्लांट स्थापना के लिए एनएचएआई की ओर से परिसर में फाउंडेशन का निर्माण किया जाएगा। 10 जुलाई से निर्माण शुरू होने की संभावना है। प्लांट स्थापना से 50 बेड तक ऑक्सीजन आसानी से पहुंच सकेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जिले में मार्च माह में शुरू हुई। देखते ही देखते अप्रैल माह में काफी संक्रमित आने लगे। कोरोना संक्रमितों में ऑक्सीजन की काफी कमी सामने आ रही थी। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने शासन को पत्र लिखा था। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि शासन की संस्तुति पर मोतीपुर सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए हरी झंडी मिली है। उन्होंने बताया कि पीएम केयर फंड से डीआरडीओ ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना करेगा। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जमीन चिन्हित कर ली गई है। सीएमओ ने बताया कि एनएचएआई की ओर से सीएचसी परिसर में प्लांट के लिए फाउंडेशन बनाया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी के मुताबिक 250 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होगा। जिससे क्षेत्र के मरीजों को ऑक्सीजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि लगभग 10 जुलाई के बाद से फाउंडेशन निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके बाद डीआरडीओ के कर्मचारी सीएचसी अस्पताल पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना करेंगे। ऑक्सीजन प्लांट स्थापना के लिए पत्राचार भी चल रहा है।
विज्ञापन

उप स्वास्थ्य सूचना व शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि मोतीपुर सीएचसी में 50 बेड तक ऑक्सीजन पहुंचेगा। जिसमें 10 बेड बाल मरीजों के लिए व 40 बेड बड़े लोगों के लिए आरक्षित किया गया है। जिससे ऑक्सीजन के अभाव में मरीजों को भटकना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि सीएचसी परिक्षेत्र और आबादी के हिसाब से प्रदेश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य केंद्र है। यहां पर ऑक्सीजन प्लांट के लिए सात मीटर चौड़ाई और 10 मीटर लंबाई की जमीन चिन्हित हुई है। एनएचएआई के कर्मचारियों से वार्ता हो रही है। जल्द ही फांडेशन निर्माण शुरू हो जाएगा।

पीएम केयर फंड से मोतीपुर सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना तीसरे चरण में होगी। द्वितीय चरण में बाराबंकी और श्रावस्ती में प्लांट की स्थापना हो रही है। इसके बाद तीसरे चरण में मोतीपुर में प्लांट की स्थापना की जाएगी। इसकी तैयारी पूरी है।
- डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed