{"_id":"60da01a88ebc3e694e086170","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5845591126","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्कर मंसूर के गिरोह पर एसएसबी का शिकंजा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्कर मंसूर के गिरोह पर एसएसबी का शिकंजा, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल से तस्करी करा रहे मंसूर के गिरोह पर एसएसबी ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। गिरोह के एक तस्कर को पिकअप वाहन और भारी मात्रा में नेपाली जड़ी-बूटियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसे कस्टम के सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। यह गिरोह जंगली रास्तों से नेपाल से लखनऊ तक तस्करी का काम करता है।
नेपाल के बांके जिले के भज्जूपुरवा में बैठकर तस्कर मंसूर अहमद नेपाल के प्रतिबंधित सामानों की तस्करी बड़े पैमाने पर करता है। इसकी भनक लगने पर एसएसबी ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया। रविवार रात को रुपईडीहा के संतलिया बीओपी के एसएसबी के निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मिश्र को मुखबिर ने तस्करी का सामान आने की सूचना दी। सूचना मिलने पर अब्दुल्लागंज रेंज के जंगली रास्तों पर निगरानी शुरु की गई। जवान जंगल में पेड़ों पर छिपकर बैठे थे।
तभी एक पिकअप वाहन को आता दिखाई दिया। जिसे रोकने के लिए घेराबंदी की गई। एसएसबी से घिरता देख दो तस्कर गाड़ी से कूद फरार हो गए। जबकि नेपाल के बांके निवासी तस्कर नसीम को एसएसबी ने धर दबोचा। निरीक्षक डीके मिश्र ने बताया कि पकड़े गए सामान व तस्कर को कस्टम रुपईडीहा के सुपुर्द कर दिया गया है। गिरोह के सदस्य नेपाल के रास्ते बहराइच के मिहींपुरवा, नानपारा और लखनऊ तक तस्करी का माल भेजते थे।