फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

1.7 करोड़ का काम, 20 लाख का निकाल दिया टेंडर

Sat, 19 Jun 2021 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
bahraich
18 बीएचआर 37 - महसी के बेलहा-बेहरौली तटबंध में बना रेटहौल। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच/महसी। बेलहा-बेहरौली तटबंध रेनकट व रैटहोल के साथ मिट्टी बहने से कई जगह पर जर्जर हो गया था। जर्जर तटबंध की मरम्मत के लिए शासन ने 1.70 करोड़ रुपये का बजट भेजा था मगर बाढ़ खंड के अधिकारियों ने बजट की बंदरबांट करने के लिए महज बीस लाख रुपये का ही टेंडर निकाला। तटबंध की मरम्मत की जांच के लिए रामगंगा कमांड परियोजना के दो सदस्यीय अधिकारियों की टीम ने दौरा किया। टीम अपनी रिपोर्ट प्रमुख सचिव सिंचाई को सौंपेगी।
विज्ञापन

बेलहा-बेहरौली तटबंध करीब 95 किलोमीटर लंबा है। यह महसी तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की पांच लाख की आबादी को सुरक्षा प्रदान करता है। बाढ़ से गांवों को बचाने के लिए बनाए गए तटबंध पर प्रतिवर्ष बरसात के दौरान रेनकट हो जाते हैं। मिट्टी बह जाती है। वहीं खेतों में रहने वाले चूहे भी बड़े-बड़े होल कर देते हैं। रेन कट और रैटहोल समेत अन्य मरम्मत के काम के लिए सरकार ने इस बार बाढ़ ड्रेनेज खंड को 1.70 करोड़ रुपये का बजट दिया था। बजट दिए जाने के बाद इसकी बंदरबांट का खेल शुरु कर दिया गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस बार तटबंध की मरम्मत के लिए भेजे गए बजट में महज 20 लाख रुपये का ही टेंडर कराया गया। इसकी जांच करने के लिए शुक्रवार को रामगंगा कमांड परियोजना कानपुर के अधीक्षण अभियंता राकेश यादव व रामगंगा निचली नहर परियोजना के अधिशासी अभियंता यासीन खां बहराइच पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने तटबंध का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह पर रेनकट व रैटहोल बने मिले। सिंचाई अधिकारियों ने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट प्रमुख सचिव सिंचाई को सौंपेंगे। जांच कई जगह पर खामियां पाई गई हैं। संवाद
विज्ञापन

सहायक अभियंता बाढ़ खंड बीबी पाल का कहना है कि शासन की ओर से 1.70 करोड़ का बजट दिया गया था। इसके सापेक्ष अभी नायलान कैरेट व प्लास्टिक की खाली बोरियों का टेंडर कराया गया है। करीब बीस लाख रुपये का ही टेंडर हुआ है। आगे का काम कराया जा रहा है। मगर टेंडर निकाले जाने के बारे में वह चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता शोभित कुशवाहा ने बताया कि कानपुर के अधिकारी नियमित जांच के लिए आए थे। बाढ़ की तैयारियों आदि के संबंध में चल रहे काम की रिपोर्ट वह उच्चाधिकारियों को देंगे। टेंडर में किसी भी तरह की अनियमितता नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed