फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BAHRAICH

मोबाइल में फिल्म दिखाने के बहाने मासूम से दुष्कर्म, केस दर्ज

Sun, 30 May 2021 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
BAHRAICH
बहराइच। रामागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने मोबाइल में फिल्म दिखाने का बहाना कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लहूलुहान हालत में बच्ची घर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए। मासूम ने परिजनों को आपबीती बताई तो परिजनों ने तत्काल थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित बालिका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रामगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने बच्ची को अपने मोबाइल दे दी और जब बच्ची मोबाइल देखने में व्यस्त हो गई। युवक उसे फिल्म दिखाने के बहाने बाग में ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दरिंदे के चंगुल से छूटकर बच्ची लहूलुहान हालत में घर पहुंची। उसने अपने साथ बीती घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी। बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना के बारें में जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में बच्ची को लेकर परिजन रामगांव थाने पहुंचे। रामगांव थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी निरंजन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेजने के लिए न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

घटना के बाद गांव की स्थिति बदल गई थी। माहौल बिगड़ने की स्थिति पर आ गया था। माहौल को भांपते हुए एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार के निर्देश पर गांव में थानाध्यक्ष ने भारी मात्रा में फोर्स तैनात कर दिया था। ंपीड़िता का परिवार काफी दहशत में है। लोग सहमे हुए है। पुलिस अभी भी सुरक्षा के मद्देनजर गांव में गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। सूचना पर पुलिस ने नौ घंटे क अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए गए है।
अशोक कुमार, एएसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed