फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

जंगली जीव के शिकार के प्रयास में थे नेपाली शिकारी, गिरफ्तार

Wed, 26 May 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
bahraich
चरदा (बहराइच)। बहराइच वन प्रभाग का अब्दुल्लागंज रेंज का जंगल नेपाल सीमा से सटा हुआ है। जंगल में अक्सर नेपाली माफिया जंगली जीव के शिकार के फिराक में रहते हैं। अब्दुल्लागंज रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अहमद कमाल सिद्दीकी ने बताया कि जंगल में वन्यजीवों के शिकार के लिए कुछ लोगों के मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर वन दरोगा आज्ञाराम, राम विनोद यादव, रमेश चंद्र, सुरेश कुमार और एसएसबी के सहायक निरीक्षक बीरबल सिंह, सुनील व देवरे कुमार की टीम जंगल में गश्त के निकली। गश्त के दौरान जंगल में शिकारी बंदूक के साथ शिकार की तलाश में दिखा। वन विभाग और एसएसबी की टीम को देखकर सभी ने भागने का प्रयास किया। लेकिन जवानों ने घेरकर शिकारियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शिकारी के पास से शिकार में प्रयुक्त बंदूक व अन्य वस्तु बरामद हुई है। जिसे सीज कर दिया गया है। दोनों शिकारी के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि पकड़े गए शिकारी की पहचान नेपाल के बांके जिला अंतर्गत हिरमिनिया पटवारीपुरवा गांव निवासी उदयराज के रूप में हुई है। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि अब्दुल्लागंज रेंज के जंगल में 30 से 35 की संख्या में शिकारियों ने प्रवेश किया। सभी हथियारबंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed