फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

66 मिले पॉजिटिव, 129 ने कोरोना को दी मात

Sun, 23 May 2021 12:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। जिसमें 66 लोग कोरोना पॉजिटिव आए। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। वहीं कोरोना संक्रमण को 129 लोगों ने मात दी। उन्हें घर भेज दिया गया है। स्वास्थ्य टीक की ओर से 2357 लोगों की कोरोना जांच की गई। कुल एक्टिव केस की संख्या 926 पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि 66 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सभी को स्वास्थ्य टीम द्वारा होम आइसोलेट करा दिया गया है। संक्रमितों में शहर क्षेत्र के 15 शामिल हैं। जबकि बलहा विकास खंड में दो, चित्तौरा दो, पयागपुर तीन, हुजूरपुर एक, जरवल छह, कैसरगंज तीन, महसी 14, मिहींपुरवा में आठ, फखरपुर एक, शिवपुर दो, तेजवापुर छह, विशेश्वरगंज एक पॉजिटिव आया है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि 121 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है, जबकि मेडिकल कालेज के एल-टू अस्पताल में भर्ती आठ लोगों को डिस्चार्ज किया गया। सीएमओ ने बताया कि कुल एक्टिव केस की संख्या 926 पहुंच गई है जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 11094 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य टीम की ओर से जिले भर में 2357 लोगों की कोरोना जांच की गई। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रिस्पांस टीम द्वारा दवा दी जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अब तक 164 लोगों की कोरोना से मौत हुई है, जबकि शनिवार को अस्पताल में किसी भी संक्रमित की कोरोना से मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed