{"_id":"60a955a28ebc3e73e94c9ee5","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5791650127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दूल्हे की चचेरी बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दूल्हे की चचेरी बहन की मौत
विज्ञापन
बहराइच। धर्मनपुर गांव में आयोजित शादी समारोह में जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग की जाने लगी। गोली दूल्हे की नाबालिग चचेरी बहन के सिर में लग गई। गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। आननफानन में बालिका को लेकर परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज जाने लगे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बहन की मौत की खबर सुनते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरदी थाना क्षेत्र के सिपहिया प्यूली गांव निवासी चेतराम के पुत्र आशीष की शादी रामगांव थाना क्षेत्र के धर्मनपुर गांव निवासी पृथ्वीराज की बेटी से तय हुई थी। तय तारीख के अनुसार चेतराम बेटे की बारात शुक्रवार शाम को लेकर पहुंचे। रात लगभग 12 बजे जयमाल कार्यक्रम शुरू हुआ। डीजे की धुन पर वर-वधू एक-दूसरे को वरमाला पहना रहे थे। जयमाल के दौरान चेतराम के चचेरे भाई जीवनलाल अपनी बेटी काजल (10) के साथ आशीर्वाद देने के लिए खड़े हुए थे। इसी दौरान किसी ने असलहे से हर्ष फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली बालिका के सिर में लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गई। आनन-फानन में बालिका को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर परिवार के लोग भागे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बालिका की मौत की खबर सुनने के बाद दोनों घरों में छाईं शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक बालिका के घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक बालिका के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। शादी के दौरान की गई वीडियोग्राफी का भी अवलोकन कराया जा रहा है। टीम गठित कर दबिश शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- अशोक कुमार, एएसपी ग्रामीण, बहराइच