फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

अव्यवस्थाओं के बीच शुरु हुई मतगणना

Sun, 02 May 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार की सुबह आठ बजे से शुरु हुई। अव्यवस्थाओं के बीच मतपेटिकाओं से मतपत्रों की गिनती शुरु हुई। धीमी गति से मतगणना के कारण परिणाम और रुझान दोपहर बाद से आने शुरु हुए। सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था तार-तार दिखी। डीएम व एसपी ने मतगणना केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए मतगणना का दौर रविवार की सुबह से शुरु हुआ। चौदह मतगणना केंद्रों पर गहमागहमी के बीच मतपेटिकाओं को स्ट्रांगरुम से बाहर निकाला गया। लगभग एक घंटे की देरी से सुबह नौ बजे के करीब मतपत्रों की गिनती शुरु हुई। दोपहर बाद से ग्राम प्रधान पदों के परिणाम और रुझान आने शुरु हुए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर जीत व हार की जानकारी लेने के लिए लोगों में होड़ मची रही।
विज्ञापन

डीएम शंभु कुमार व एसपी सुजाता सिंह ने गल्लामंडी बहराइच, पयागपुर, कैसरगंज आदि का निरीक्षण कर मतगणना के बारे में जानकारी ली। मतगणना के दौरान गहमागहमी के हालात रहे। सभी केंद्रों पर एक साथ भारी भीड़ उमड़ी, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था तार-तार होती दिखी। पुलिस कई स्थानों पर बल का प्रयोग को भीड़ को तितर बितर करना पड़ा। केंद्रों पर हालात खराब दिखे। देर रात तक मतगणना का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसरगंज के नवीन गल्ला मंडी परिसर में मतगणना का काम किया जा रहा था। गर्मी अधिक होने के कारण एजेंटों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी शिकायत भी कुछ लोगों ने निर्वाचन अधिकारी से की।

विकास खंड विशेश्वरगंज के मतगणना केंद्र पर ग्राम पंचायत खानपुर मल्लोह की मतगणना की जा रही थी। इसी बीच निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीएन त्रिपाठी ने जीत की घोषणा कर दी। जबकि चार मतपेटिकाएं खुलनी बाकी रह गईं। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि बाद में स्थिति में सुधार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed