{"_id":"69d002f776a611f673097174","slug":"awareness-created-to-prevent-child-marriage-bahraich-news-c-104-1-slko1011-119162-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बाल विवाह पर रोकथाम के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बाल विवाह पर रोकथाम के लिए किया जागरूक
Fri, 03 Apr 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
सेमरी चौराहे पर लोगों को बाल विवाह के प्रति जागरूक करती पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना प्रभारी लाल साहब सिंह ने उपनिरीक्षक सतीश कुमार साथ कोतवाली भिनगा के सेमरी चौराहे पर जागरूकता चौपाल लगाई। चौपाल में उन्होंने सभी को बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति के संबंध में जागरूक किया। साथ ही बच्चों के अधिकार व सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी। चौपाल में मौजूद लोगों को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1098, 1090, 112, 1930, 102 और 108 की विस्तृत जानकारी भी दी गई।