{"_id":"5d1e3f598ebc3e3cee014463","slug":"awareness-bahraich-news-lko4689108164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलों के लिए तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर दें सूचना: एसओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचलों के लिए तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर दें सूचना: एसओ
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। कस्बे के चौधरी सियाराम इंटर कॉलेज में महिला सुरक्षा सप्ताह के तहत गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं को पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा के टिप्स सुझाए। मनचलों के परेशान करने पर पुलिस के नंबरों पर फोन करने की बात कही गई।
मुख्य अतिथि एसओ ओपी चौहान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए 109, 100 व 181 नंबर के बारे में बताया। कहा कि किसी भी महिला या लड़की को किसी भी तरह की दिक्कत हो तो वह 1090 पर भी फोन कर सूचना दे सकती है। तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
महिला हेल्पलाइन प्रभारी रचना कटिहार ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कहा कि कोई मनचला अगर फोन करके परेशान करता है तो उसकी भी जानकारी तत्काल दें। उपनिरीक्षक अवध राज ने कानून के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा छात्राओं को सुरक्षा के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्रा के पड़ोस में महिला को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं या किसी प्रकार का शोषण करते हैं तो उसको भी जागरूक कर हेल्पलाइन नंबर दें।
प्रोबेशन अधिकारी शिविका मौर्या ने छात्राओं को संबोधित करते हुए सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य बृजेंद्र कुमार शर्मा, देवेश पाठक, उपनिरीक्षक रमेश कुमार, मुबारक अली, बासुदेव, लक्ष्मण बाजपेई समेत शिक्षक व छात्राएं मौजूद रहीं।