{"_id":"61bcce0dee6f4a17567c559d","slug":"atms-empty-due-to-banks-strike-there-was-a-lot-of-trouble-bahraich-news-lko6094095112","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबंदी कर बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल, 185 करोड़ का कारोबार ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाबंदी कर बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल, 185 करोड़ का कारोबार ठप
विज्ञापन
बहराइच। बैंकों के निजीकरण के खिलाफ आंदोलित बैक कर्मियों के कारण शुक्रवार को दूसरे दिन भी बैंकों में ताले पड़े रहे। काम काज न होने से जिले में दो दिनों के दौरान 185 करोड़ से अधिक का बैकिंग कारोबार ठप होने से आम लोगों से लेकर कारोबारियों तक की परेशानी बढ़ गयी है।
हड़ताल का सबसे ज्यादा प्रभाव शहर के खाली हो चुके अस्सी फीसदी एटीएम पर दिख रहा है। शो-पीस बने एटीएम से नगद निकासी न हो पाने से आम लोगों को भी खूब परेशानी उठानी पड़ी।
हड़ताल के दूसरे दिन शुक्रवार को भी यूपी बैंक इंप्लाईज बैनर तले बैंक कर्मियों ने तालाबंदी कर बैंक परिसरों में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला प्रशासन की तरफ से विरोध जुलूस निकालने की अनुमति न दिए जाने से आक्रोशित कर्मियों ने पुलिस व जिला प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की।
विज्ञापन
यूनियन के जिलामंत्री लालजी जायसवाल ने बताया कि प्रशासन की इस मनमानी के खिलाफ बैंक कर्मी जल्द ही कलम बंद हड़ताल कर मोर्चा खोलेंगे।
उत्तर प्रदेश बैंक इंप्लाईज यूनियन के जिलाध्यक्ष डीडीएन अवस्थी ने बताया कि यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर आंदोलित बैंक कर्मियों ने निजीकरण के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
हड़ताल में यूनियन इंडियन बैंक इंप्लाइज यूनियन, भारतीय स्टेट बैंक यूनियन, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज, बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैँक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केनरा एवं रिटायर्ड यूनियन संघ के सदस्य शामिल रहे।
संगठन के जिला मंत्री लालजी जायसवाल ने बताया कि बैंकों की इस दो दिवसीय हड़ताल से जिले में सरकारी व निजी क्षेत्र से जुड़ा 185 करोड़ से अधिक का बैकिंग कारोबार ठप रहा। साथ ही जिले के कई एटीएम भी नगदी जमा न होने के क्राण कैशलेस होकर खाली पड़े हैं।