फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ATC camp of NCC cadets started at Lord Buddha PG College

Bahraich News: लॉर्ड बुद्धा पीजी कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स के एटीसी कैंप का आगाज

Tue, 26 Aug 2025 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
ATC camp of NCC cadets started at Lord Buddha PG College
कैंप में हिस्सा लेतीं कैडेट। - फोटो : शहीद पार्क का निरीक्षण करते डीएम।
रुपईडीहा। लॉर्ड बुद्धा पीजी कॉलेज रुपईडीहा में मंगलवार से एनसीसी कैडेटों का संयुक्त एटीसी कैंप आयोजित हुआ। इस 10 दिवसीय कैंप में एनसीसी 51वीं बटालियन बलरामपुर के कैडेट्स भाग ले रहे हैं। इन्हें व्यक्तित्व का विकास, अनुशासन, एकता, साहस का पाठ पढ़ाया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर अरविंद प्रताप सिंह पटवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


कैंप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंप में बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा के इटियाथोक के एनसीसी कैडेट शामिल हो रहे हैं। इन्हें 10 दिनों में क्रेडिट स्कोर, फायरिंग ड्रिल, जन जागरूकता, टेंट लगाना, रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इस शिविर में गर्ल्स और बॉयज दोनों प्रशिक्षित हो रहे हैं। प्रशिक्षण करने के उपरांत कैडेट्स सी बीएसएफ सीआरपीएफ पुलिस शहीद अन्य क्षेत्रों में भी जा सकते हैं इन्हें वरीयता दी जाती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा रमेश सिंह रावत आईसीपी प्रबंधक सुधीर शर्मा लॉर्ड बुद्ध डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष हरिश्चंद्र ने अपने विचार कैडेट्स से भी अपने विचार साझा किए। कमांडिंग ऑफिसर पटवाल ने अतिथियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed