{"_id":"5d8267858ebc3e93d76c454c","slug":"assault-bahraich-news-lko4822593114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के लालच में भतीजी का दबाया गला, मारापीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के लालच में भतीजी का दबाया गला, मारापीटा
विज्ञापन
रानीपुर (बहराइच)। मालिनपुरवा गौरिया गांव निवासी एक बालिका के चाचा ने जमीन हड़पने के लिए उसका गला दबाकर मारापीटा। किसी तरह चाचा के चंगुल से छूटी बालिका नेे थाने जाकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि बालिका तीन दिन से थाने में बने मंदिर में रह रही है।
रानीपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरिया के मालिनपुरवा निवासी पूनम (13) पुत्री फुलई ने थाने में प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी है। इसमें बालिका का कहना है कि उसके पिता की मौत अरसा पूर्व हो चुकी है। जबकि मां का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। ऐसे में मां बेसुध घर पड़ी रहती है।
पूनम का कहना है कि तीन बिस्वा जमीन में बने पुश्तैनी मकान व दो बीघा जमीन हड़पने की नियत से चाचा चौधरी परेशान करते हैं। 15 सितंबर को बालिका के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारापीटा। इसके बाद गला दबा दिया। मां के सहयोग से पूनम ने किसी तरह अपने को छुड़ाया। इसके बाद वह थाने पहुंच गई।
विज्ञापन
उसने यहां प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया है। सिर्फ गांव में चाचा की तलाश कर इतिश्री कर ली है। जबकि पूनम अपने चाचा से जान को खतरा बताते हुए तीन दिनों से रानीपुर थाना परिसर में बने मंदिर में शरण लिए हुए है। वहीं पर ग्रामीणों द्वारा दिए जा रहे खाने को खाकर जीवनयापन कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।