{"_id":"ce541936e2081142a96f87ca40450c80","slug":"asm-died-in-bahraich-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों से विवाद के दौरान अचानक मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों से विवाद के दौरान अचानक मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 13 Jul 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटेरा/मटेरा चौराहा। मटेरा रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह टिकट वितरण के दौरान कुछ यात्री जल्दी टिकट लेने के चक्कर में स्टेशन मास्टर के कक्ष में घुस आए।
इस बात पर टिकट वितरण कर रहे सहायक स्टेशन मास्टर और यात्रियों में तीखी झड़प हुई। कहासुनी के दौरान ही सहायक स्टेशन मास्टर की तबियत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।
रेल अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।
कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत राजापुर बुलबुल नेवाज निवासी मोहम्मद नसीम खां (51) पुत्र मोहम्मद खलिद मटेरा रेलवे स्टेशन पर सहायक स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात थे।
मोहम्मद नसीम सोमवार सुबह छह बजे मटेरा रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने टिकट वितरण का कार्य शुरू कर दिया।
9:40 बजे के आसपास मटेरा रेलवे स्टेशन पर गोंडा और नेपालगंज से आने वाली ट्रेनों की क्रॉसिंग थी। दो ट्रेनों के यात्रियों के होने के चलते भीड़ अधिक थी।
इसी दौरान कुछ यात्री स्टेशन मास्टर के कक्ष में से होकर टिकट वितरण चैंबर तक पहुंच गए। इसी बात को लेकर टिकट वितरण कर रहे मोहम्मद नसीम और यात्रियों के बीच झड़प होने लगी।
विज्ञापन
इसी दौरान अचानक मो. नसीम के सीने में तेज दर्द हुआ। वह भीड़ से हटकर फर्श पर ही लेट गए। लोगों को शांत कर स्टेशन मास्टर आरएम कनौजिया ने टिकट वितरण शुरू कर दिया लेकिन इसी दौरान सीने में असहनीय दर्द के कारण मो. नसीम ने दम तोड़ दिया। इससे हड़कंप मच गया।
मौके पर यात्रियों की भीड़ लग गई। तत्काल कंट्रोल रूम को घटना से अवगत कराकर स्टेशन मास्टर ने स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों को रवाना किया।
सूचना पाकर मुख्य वाणिज्य अधीक्षक बहराइच जीतेंद्र कुमार और जीआरपी थानाध्यक्ष रफी आलम भी मौके पर पहुंच गए।
वाणिज्य अधीक्षक और थानाध्यक्ष ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वाणिज्य अधीक्षक ने कहा कि विभागीय जांच की जा रही हैै। उन्होंने कहा कि मौत का कारण शायद हार्ट अटैक हो सकता है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद की कुछ कहा जा सकता है।