{"_id":"6849f122eee54a2c8f02745e","slug":"asi-survey-should-be-conducted-of-ghazis-dargah-mp-bahraich-news-c-98-1-brp1009-132011-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजी की दरगाह का कराया जाए एएसआई सर्वे : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजी की दरगाह का कराया जाए एएसआई सर्वे : सांसद
Thu, 12 Jun 2025 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का सांसद ने एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। साथ ही दरगाह के सूर्य कुंड का जीर्णोद्धार व वहां पर भगवान सूर्य देव की मूर्ति स्थापित कराने को कहा है।
सांसद आनंद गोंड ने कहा है कि जहां पर दरगाह बना है, वह महाराजा सुहेलदेव के गुरु महर्षि बालार्क ऋषि का आश्रम है। वहां बना सूर्य कुंड जहां चर्म रोगी स्नान कर लाभ प्राप्त करते थे और आज भी लाभ प्राप्त करते हैं। उसका पुनर्निर्माण व जीर्णोद्धार होना चाहिए। साथ ही वहां महर्षि बालार्क व सूर्य भगवान की एक भव्य प्रतिमा भी स्थापित होनी चाहिए। ताकि महर्षि बालार्क की गौरव गाथा को आम जन तक पहुंचाया जा सके।