फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   As soon as the cold comes, the problems of respiratory patients increase

Bahraich News: ठंड आते ही सांस रोगियों की बढ़ी दिक्कत

Thu, 23 Nov 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 23 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
As soon as the cold comes, the problems of respiratory patients increase
बहराइच। ठंड शुरू होते ही सांस व हृदय रोगियों की समस्याएं बढ़ने लगी हैं। बड़ों के साथ ही बच्चों में भी सांस फूलने की समस्या शुरू हो गई है। बुधवार को सांस फूलने, जुकाम व तेज बुखार वाले 13 बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। इनमें छह की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीआईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन


सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में सांस, हृदय, ब्लड प्रेशर सहित बच्चों में डायरिया, तेज बुखार, जुकाम आदि की समस्याएं बढ़ जाती हैं। मेडिकल कॉलेज के जनरल फिजीशियन ओपीडी में मरीजों की संख्या सबसे अधिक रहती है। मेडिकल कॉलेज में बुधवार को चिल्ड्रन वार्ड में सात तथा पीआईसीयू वार्ड में छह बच्चों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद शुक्ला ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में सबसे अधिक मरीज जुकाम, बुखार व सांस लेने के आ रहे हैं।
बच्चों व बुजुर्गों की सेहत का रखें ध्यान
सीएमएस डॉ. एमएमएम त्रिपाठी ने बताया कि ठंड में खासकर बच्चों व बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। इस मौसम में हृदय व सांस रोगियों की समस्याएं बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारियों से बचाव के लिए संतुलित आहार लेना चाहिए। तले खाद्य पदार्थों के सेवन करने से बचें। उन्होंने बताया कि ठंड को देखते हुए अस्पताल में सभी दवाएं पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं। अपने वाले मरीजों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed