फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Armed forces misbehaved with Nepali buyers, anger erupts

Bahraich News: नेपाली खरीदारों से आर्म्ड फोर्स ने की अभद्रता, आक्रोश

Tue, 15 Apr 2025 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 15 Apr 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Armed forces misbehaved with Nepali buyers, anger erupts
रुपईडीहा (बहराइच)। खरीदारी करने रुपईडीहा आने वाले नेपाली नागरिकोंं के साथ नेपाल की सशस्त्र पुलिस अभद्रता कर रही है। सोमवार को कई महिलाओं व पुरुषों से उनके सामान जबरन ले लिए और कुछ पुरुषों की पिटाई की गई। इससे क्षेत्र के व्यापारियोंं में आक्रोश है।
विज्ञापन

नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा कस्बे में नेपालगंज, बांके, बर्दिया, सुर्खेत, दांग, कैलाली, बुटवल आदि क्षेत्रोंं से प्रतिदिन हजारों नेपाली नागरिक सस्ती व गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री खरीदने पहुंचते हैं। सोमवार को डीएसपी महेश विक्रम केसी के नेतृत्व में नेपाली आर्म्ड फोर्स के जवानों ने दर्जनों नेपाली उपभोक्ताओं से खरीदा गया सामान जबरन छीन लिया और अपनी गाड़ी में रख लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस ने पुरुषों के साथ मारपीट की और महिलाओं से अभद्रता की। इसकी जानकारी होने पर स्थानीय व्यापारियों में रोष है। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि यह घटना भारत और नेपाल रोटी-बेटी संबंध के लिए ठीक नहीं है। खुली सीमा है, दोनों देशों के लोग खरीदारी करने के लिए एक-दूसरे के यहां जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed