फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Argument between brother-in-law and sister-in-law, elder brother beats younger one to death

Bahraich News: देवर-भाभी में कहासुनी, बड़े भाई ने छोटे को किया अधमरा

Tue, 17 Jun 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 17 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Argument between brother-in-law and sister-in-law, elder brother beats younger one to death
चितौरा (बहराइच)। ग्राम पंचायत ताजपुर निवासी अकील अहमद (30) पर रविवार की शाम उनके सगे बड़े भाई ने लोहे की राॅड से हमला कर दिया। अकील को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन

रानीपुर क्षेत्र के ताजपुर निवासी तहरुन्निशा ने बताया कि रविवार को वह पानी के पाइप से घर की धुलाई कर रही थी। इस दौरान देवर इरफान पर पानी पड़ने से उसके साथ कहासुनी हो गई। देवर इरफान विवाद पर उतर आया। जब उनके पति अकील ने विरोध किया तो देवर इरफान अपने सबसे बड़े भाई वकील को बुला लाया। मौके पर पहुंचे वकील ने पहुंचते ही उनके पति व अपने सगे छोटे भाई अकील पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया। हमले में घायल अकील को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रानीपुर थाना प्रभारी ब्रह्मा गोंड ने बताया कि मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed