फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Appointment of Group D of government schools will be cancelled.

Bahraich News: राजकीय विद्यालयों की समूह घ की नियुक्ति होगी निरस्त

Fri, 17 Jan 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 17 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Appointment of Group D of government schools will be cancelled.
बहराइच। जिले के 53 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति में अनियमितता की गई। यहां बिना विज्ञापन के ही निर्धारित संख्या से अधिक लोगों को भर्ती कर लिया गया। इसकी जांच भी हुई, जिसमें आरोपों की पुष्टि हो गई है। अब डीएम ने पूरी नियुक्ति को निरस्त करने के लिए शासन को पत्र भेजा है। अब 128 कर्मचारियों का भविष्य खतरे में है।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से 125 कर्मचारियों की नियुक्ति की जानी थी लेकिन जिला विद्यालय निरीक्षण ने अपने वित्त व लेखाधिकारी के साथ मिलकर नियमों को ताक पर रख दिया। इसके बाद 53 स्कूलों में 125 कर्मचारियों के बजाए 128 की नियुक्ति कर डाली। मामले की शिकायत होने पर डीएम ने मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित किया गया। जांच कमेटी ने भी नियुक्ति में अनियमितता करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

जांच अधिकारियों ने पाया की डीआईओएस ने भर्ती का विज्ञापन किसी समाचारपत्र में निकाला ही नहीं। सेवा प्रदाता संस्था ने 125 के स्थान पर 128 लोगों को नियुक्तिपत्र जारी कर दिया। यहां तक की नियुक्ति के पूर्व निदेशालय ने सेवा प्रदाता के माध्यम से भर्ती के लिए कोई आदेश ही नहीं दिया था। इसके बाद भी भर्ती करके नियुक्तिपत्र जारी कर दिया गया। कर्मचारी चयन में भी खामियां जांच के दौरान पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस संस्था को मिला था
कामसेवा प्रदाता संस्था वीआईटी पुलिस लाइन बहराइच व केबीएस कंपनी बलरामपुर को कार्य का आवंटन किया गया था। जांच समिति ने माना कि संस्था चयन में पारदर्शी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। ।


जांच में कई खामियां पाई गई है। इसी के बाद सभी नियुक्ति को निरस्त करने की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। मामला शासन में ही विचाराधीन है।
मोनिका रानी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed