Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Anti-corruption team caught bank manager and broker red-handed while taking bribe in Bahraich

UP News: एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते बैंक मैनेजर और दलाल को रंगे हाथ धरा, केसीसी बनाने के एवज में मांगी थी रकम

Fri, 21 Feb 2025 09:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Feb 2025 09:48 PM IST
सार

एंटी करप्शन टीम ने सात हजार घूस लेते बैंक मैनेजर और दलाल को रंगे हाथ धर लिया। इन्होंने केसीसी बनाने के एवज में महिला से रकम मांगी थी। 

विज्ञापन
Anti-corruption team caught bank manager and broker red-handed while taking bribe in Bahraich
एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते बैंक मैनेजर और दलाल को रंगे हाथ धरा - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बहराइच में शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने बैंक मैनेजर और एक दलाल को घूस लेते गिरफ्तार किया है। ये महिला किसान से क्रेडिट कार्ड के नाम पर घूस ले रहे थे। टीम ने इन्हें रंगे हाथ धर लिया। टीम आरोपियों को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


मामला सुजौली थाना क्षेत्र के चफरिया स्थित आर्यावर्त बैंक की है। थाना क्षेत्र के ही बिहारी पुरवा गांव निवासी रामदेई महिला किसान हैं। उन्हें अपना केसीसी कार्ड बनवाना था। इस पर वह चफरिया स्थित आर्यावर्त बैंक शाखा के लगातार चक्कर लगा रही थी। 
विज्ञापन




इसी बीच उनकी मुलाकात बाजपुर बनकटी गांव निवासी मुक्तेश्वर मौर्य से हुई। उसने किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर रुपयों की मांग की। महिला ने रुपये देने की हामी भरने के बाद एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। पूरी घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को गोंडा एंटी करप्शन टीम बैंक परिसर में सादे कपड़ों में तैनात हो गई। जैसे ही महिला ने टीम द्वारा पाउडर लगे नोट बैंक मैनेजर, सीतापुर निवासी प्रिंस गुप्ता और दलाल बाजपुर बनकटी निवासी मुक्तेश्वर मौर्य को दिए। तुरंत ही टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

 
थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया एंटी करप्शन टीम ने थाने से फोर्स मांगा था। फोर्स मांगने पर उपलब्ध करा दिया गया था। उन्होंने क्या कार्रवाई की है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। लेकिन, दो लोगों को टीम अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed