{"_id":"649879936abdd209fc001c12","slug":"anklet-taken-out-from-the-leg-of-a-sleeping-woman-in-the-house-bahraich-news-c-13-1-306067-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: घर में सो रही महिला के पैर से निकाल ले गए पायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: घर में सो रही महिला के पैर से निकाल ले गए पायल
Sun, 25 Jun 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 25 Jun 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ गया है। शुक्रवार की रात दो सगे भाइयों के घर चोरी के बाद शनिवार की रात चोरों ने फिर एक ग्रामीण को निशाना बनाया। दीवार फांद कर ग्रामीण के घर दाखिल हुए चोरों ने मकान में रखी नकदी समेत चार लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। चोर इतने शातिर थे, कि घर में सो रही महिला के पैर से पायल तक उड़ा ली।
कैसरगंज कोतवाली के ग्राम पंचायत कुड़ौनी निवासी हनुमान कुमार शनिवार की रात परिवार के साथ सो रहे थे। इसी दौरान घर की दीवार फांद कर दाखिल हुए चोरों ने घर में रखी नकदी और लाखों के आभूषण साफ कर दिया। सुबह घर में सामान बिखरा पड़ा देख परिजनों को चोरी की जानकारी हुई तो परिजन रोने लगे।
पीड़ित हनुमान ने बताया कि चोरों ने घर में रखी सोने की झुमकी, हार, मटरमाला, अंगूठी, करधनी, पायल आदि और 4000 की नगदी उठा ले गए। चोरों ने दूसरे कमरे में सो रही उनकी बहू के पैर से पायल निकाल ली और कमरे में रखा फोन भी उठा ले गए।
विज्ञापन
पीड़ित हनुमान कुमार ने बताया कि सुबह बहू ने घर के पीछे का दरवाजा खुला देखा तो चिल्लाने लगी और सबको जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को तहरीर देकर माल बरामदगी और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं इससे पूर्व शुक्रवार को चोरों ने भखरौली खास निवासी सगे भईयों दीनदयाल व मयंकर गुप्ता के घर चोरी को अंजाम दिया था। दो दिन में ताबड़तोड़ हुई तीन चोरियों से ग्रामीणों डर रहा और लोगों ने रात जागकर पहरेदारी की बात कही।
पुलिस टीम को मौके पर भेज कर जांच करवाई गई है। चोरों की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर चोरियों का खुलासा किया जाएगा।
राजनाथ सिंह, कोतवाल कैसरगंज