{"_id":"68acc375126c8e0f28051887","slug":"angry-consumer-beat-up-the-lineman-after-his-connection-was-cut-bahraich-news-c-98-1-slko1009-135630-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कनेक्शन काटने से नाराज उपभोक्ता ने लाइनमैन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कनेक्शन काटने से नाराज उपभोक्ता ने लाइनमैन को पीटा
Tue, 26 Aug 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। बकाया विद्युत बिल के चलते कनेक्शन काटे जाने से नाराज एक उपभोक्ता ने सोमवार सुबह सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर लाइनमैन की पिटाई कर दी। जख्मी लाइनमैन ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है।
शहर के सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन विजय कुमार ने बताया कि रविवार को जेई की मौजूदगी में आंबेडकर पार्क के सामने रहने वाले राकेश जायसवाल का कनेक्शन बिल बकाया होने पर काटा था।
सोमवार सुबह राकेश ने फोन कर उसकी लोकेशन पूछी और उपकेंद्र पहुंच गया। विजय का आरोप है कि उसे देखते ही राकेश ने लात-घूंसों से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर, पीठ और पेट पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।