{"_id":"683ca6dd91844c0b5502af6a","slug":"an-elderly-farmer-saved-his-life-by-fighting-with-a-leopard-for-five-minutes-bahraich-news-c-98-1-slko1011-131581-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेंदुए से पांच मिनट तक संघर्ष कर बुजुर्ग किसान ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेंदुए से पांच मिनट तक संघर्ष कर बुजुर्ग किसान ने बचाई जान
Mon, 02 Jun 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। ग्राम पंचायत रामसहायपुरवा निवासी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला (60) रविवार की सुबह लगभग 10 बजे मवेशियोंं के लिए चारा लेने खेत गए थे। इस दौरान उन पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए धर्मेंद्र तेंदुए से भिड़ गए और करीब पांच मिनट तक संघर्ष करते रहे। इस दौरान पिता की गुहार सुन बेटा प्रभात शुक्ला भी हांका लगाते हुए तेंदुए की ओर दौड़ा। इसके बाद तेंदुआ धर्मेंद्र को छोड़ जंगल में भाग गया।
बेटे ने वन विभाग को हमले की सूचना दी और धर्मेंद्र को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक इलाज कर घर भेज दिया गया। धर्मेंद्र के पैर, पीठ व हाथ पर तेंदुए का पंजा लगने से घाव हुआ है। वन क्षेत्राधिकारी ककरहा धर्मेंद्र कुमार कनौजिया ने बताया कि हमले की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।