फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Amid the power crisis, people rushed towards the water tanker as soon as it arrived in the neighborhood.

Bahraich News: बिजली संकट के बीच मोहल्लों में पहुंचा पानी का टैंकर तो टूट पड़े लोग

Mon, 28 Sep 2026 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Amid the power crisis, people rushed towards the water tanker as soon as it arrived in the neighborhood.
नगर पालिका द्वारा भेजे गए टैंकर पर पानी लेने के लिए लगी भीड़।
बहराइच। शहर में पिछले दो दिनों से बिजली व्यवस्था ठप होने के कारण लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। घरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या को देखते हुए रविवार को नगर पालिका की ओर से 12 मोहल्लों में पानी के टैंकर भेजे गए। टैंकर पहुंचते ही पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के काजीपुरा, बड़ीहाट, नाजिरपुरा समेत कई मोहल्लों में लोग हाथों में बाल्टी, डिब्बे और अन्य बर्तन लेकर टैंकर के पास पहुंचे।
विज्ञापन

पानी का बर्तन भरने के लिए महिलाओं, युवकों और अन्य लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। पानी की जरूरत अधिक होने के कारण टैंकर के आसपास काफी भीड़ रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि दो दिन से बिजली न आने से घरों में लगे मोटर नहीं चल पा रहे हैं। इससे पानी की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। लोगों को पीने और घरेलू काम के लिए पानी जुटाने में दिक्कत हो रही है। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी (ईओ) प्रमिता सिंह ने बताया कि बिजली व्यवस्था ठप होने के कारण नगर पालिका की ओर से मोहल्लों में पानी के टैंकर भेजे गए हैं, ताकि लोगों को पानी उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed