{"_id":"636d382e88e7df36a904e1bd","slug":"all-possible-help-to-nepal-for-peaceful-elections-bahraich-news-lko656545534","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण चुनाव के लिए नेपाल को हर संभव मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण चुनाव के लिए नेपाल को हर संभव मदद
विज्ञापन
नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल की बैठक में मौजूद दोनो देशों के अधिकारी।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच/श्रावस्ती। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में होने वाले चुनाव को पूरी निष्पक्षता के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में भरात हर संभव सहयोग देगा। यह भरोसा सीडीओ बांके सूर्य बहादुर खत्री ने दिलाया। वह बुधवार देर शाम को नेपालगंज के बांके इलाके में आयोजित भारत-नेपाल समन्वय समिति की बैठक में हिस्सेदारी कर रहे थे। चुनाव के दौरान भारतीय सीमाओं से नेपाल में होने वाला आवागमन भी तीन दिन तक बंद रहेगा।
सीडीओ ने बताया कि आम चुनाव के दृष्टिगत नेपाल सरकार द्वारा 17 नवंबर की मध्य रात्रि 12 बजे से 20 नवंबर की मध्य रात्रि 12 बजे तक भारत-नेपाल सीमा पर सभी तरह का आवागमन बंद रहेगा। इस दौरान सीमा स्तंभों, मादक पदार्थों व मानव तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, सीमा पर हो रहे सड़क निर्माण व अन्य तरह की प्रतिबंधित गतिविधियों पर भी पूरी सख्ती से रोक लगाई जाएगी।
बैठक के दौरान भारत की तरफ से श्रावस्ती की डीएम नेहा प्रकाश व बहराइच के डीएम डॉ. दिनेश चंद्र के साथ ही दोनों जिलों के एसपी, कमांडेंट एसएसबी 42वीं बटालियन, 59वीं बटालियन डिप्टी कमांडेंट समेत दोनों ही जिलों के अन्य अधिकारी और नेपाल की तरफ से सीडीओ बर्दिया बंधु प्रसाद बस्तोला समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के अंत में दोनों देशों के अधिकारियों ने एक दूसरे को स्मृति चिन्ह भेंट किया।