{"_id":"6a1f1fb0d8021ec8a8091e67","slug":"ahilyabai-holkars-descendant-uday-raje-offered-prayers-at-the-temple-bahraich-news-c-98-1-slko1009-150538-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अहिल्याबाई होल्कर मंदिर में उनके वंशज उदय राजे ने की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अहिल्याबाई होल्कर मंदिर में उनके वंशज उदय राजे ने की पूजा-अर्चना
विज्ञापन
अहिल्या बाई होल्कर मंदिर में पूजा अर्चना करते उनके वंशज उदय सिंह राजे व अन्य।
- फोटो : अहिल्या बाई होल्कर मंदिर में पूजा अर्चना करते उनके वंशज उदय सिंह राजे व अन्य।
रिसिया। विकास खंड कार्यालय परिसर में स्थापित अहिल्याबाई होल्कर मंदिर में मंगलवार को लोकमाता के वंशज उदय सिंह राजे होल्कर ने सामाजिक समरसता प्रांत प्रमुख राज किशोर के साथ पहुंच कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर निर्माण कराने वाले आयोजकों के प्रति आभार जताया।
इसके बाद ब्लॉक सभागार में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजक मंडल के पदाधिकारी, सदस्य तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक मौजूद रहे।
प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल, महेश अग्रवाल, लव शुक्ला आदि ने उदय सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर राजे ने लोकमाता के जीवन एवं उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित लोगों से लोकमाता के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर आलोक जिंदल, भृगुराम तिवारी, अरविंद गुप्ता, जीत तिवारी, प्रेम वर्मा, रामूलाल, पंकज अग्रवाल, सरोज शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।