{"_id":"666763ff59053aaf67036ea4","slug":"after-exploitation-of-women-now-there-is-pressure-for-religious-conversion-bahraich-news-c-98-1-slko1011-115131-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: महिला के शोषण के बाद अब धर्म परिवर्तन का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: महिला के शोषण के बाद अब धर्म परिवर्तन का दबाव
Tue, 11 Jun 2024 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 11 Jun 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा(बहराइच)। सुजौली थाना क्षेत्र निवासी एक महिला का आरोप है कि सूफियान नामक युवक ने खुद को राज बताकर उससे दोस्ती की। फिर प्रेम जाल में फंसा कर उसका यौन शोषण किया और अश्लील वीडियो बना लिया। अब वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए अब धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है।
सुजौली थाना क्षेत्र निवासी एक 26 वर्षीय महिला ने बताया कि वह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में काम करती है। काम के सिलसिले में वह अक्सर जिला मुख्यालय जाया करती थी। इस दौरान रामगांव थाना क्षेत्र सूफियान नाम के युवक ने अपना नाम राज बताते हुए उससे मुलाकात की। इस दौरान उसने उसका मोबाइल नंबर लिया और अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। युवक ने यौन शोषण करते हुए उसका अश्लील वीडियो भी बना डाला। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी सूफियान ने उससे समूह के ऋण के पैसे ले लिए, जब उसने रुपए वापस मांगे तो वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। साथ ही धर्म परिवर्तन कर उसके साथ निकाह का दबाव बना रहा है। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।