{"_id":"68000305010f31976c03d94f","slug":"after-a-dispute-with-his-wife-the-angry-husband-committed-suicide-by-hanging-himself-bahraich-news-c-98-1-slko1011-129103-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पत्नी से विवाद के बाद नाराज पति ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पत्नी से विवाद के बाद नाराज पति ने फंदा लगाकर जान दी
Thu, 17 Apr 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
मनीष कुमार की फाइल फोटो।
तेजवापुर (बहराइच)। चाईनपुरवा निवासी मनीष कुमार (24) ने मंगलवार की रात फंदे लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या का कारण पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को बताया जा रहा है।
देहात क्षेत्र के चाईनपुरवा निवासी मनीष कुमार आए दिन शराब पीकर घर पहुंचते थे और पत्नी के साथ उनका विवाद होता था। मंगलवार रात भी शराब पीने को लेकर उनका पत्नी आशा के साथ विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा की मनीष ने रात लगभग 10 बजे फूस के घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मनीष का शव फंदे से लटकता देख उनकी मां चीख पड़ी। परिजनों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व मनीष की शादी हुई थी। बेडनापुर चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर जांच की जा रही है।