फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Activist should propagate the policies of SP

सपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें कार्यकर्ता

Tue, 13 Oct 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Activist should propagate the policies of SP
बहराइच। सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने संगठन के कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया। कहा कि कार्यकर्ता क्षेत्रों में सपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें।
विज्ञापन

सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप यादव जनपद मुख्यालय स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर पहुंचे। यहां पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक की, जिसकी अध्यक्षता रामहर्ष यादव ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। बहन-बेटियों की आबरू बचाने में प्रदेश की भाजपा सरकार फेल हो चुकी है। भ्रष्टाचार चरम पर है। किसान व नौजवान हताश व परेशान हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुये कहा कि जनता प्रदेश की निरंकुश सरकार से निजात पाना चाहती है। इसलिए कार्यकर्ता अभी से सपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने में जुट जाएं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओें को पूरी मेहनत व ईमानदारी के साथ मिशन 2022 के लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाना चाहिए। इस मौके पर पूर्व विधायक केके ओझा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफरउल्ला खां बंटी, पूर्व विधायक रामतेज यादव, शब्बीर बाल्मीकि, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव, जयंकर सिंह, अवधेश वर्मा, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed