{"_id":"685069e8605272ccca0c7977","slug":"accused-arrested-for-raping-a-teenager-bahraich-news-c-98-1-slko1011-132240-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
Tue, 17 Jun 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
आरोपी अनिल कुमार।
शिवपुर (बहराइच)। कोतवाली नानपारा पुलिस ने दो दिन पूर्व किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी बीते 14 जून को नित्यक्रिया के लिए गन्ने के खेत में गई थी। वहां पहले से मौजूद 21 वर्षीय अनिल कुमार ने उसे दबोच लिया था और जबरन दुष्कर्म किया था। इससे किशोरी के गुप्तांगों से भारी रक्तस्राव शुरू हो गया था और उसकी हालत गंभीर हो गई थी। किशोरी को परिजनों ने आनन-फानन सीएचसी नानपारा पहुंचाया था, जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया था। वहां उसका इलाज जारी है।
वर्जन:::
पीड़िता की मां की तहरीर पर अनिल के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। सोमवार की सुबह गुप्त सूचना पर आरोपी को बंजारन टाडा प्राथमिक विद्यालय के पीछे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी भागने की फिराक में था। -रामाज्ञा सिंह, कोतवाल