फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Accountants shouted over demands

मांगों को लेकर लेखपालों ने भरी हुंकार

Mon, 23 Dec 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Accountants shouted over demands
बहराइच के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को धरना-प्रदर्शन करते लेखपाल संघ के पदाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जिले के लेखपाल मांगों को लेकर और अधिक आक्रोश के साथ हड़ताल पर डट गए हैं। लेखपालों ने उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी है। उधर मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने भी लेखपालों के आंदोलन को समर्थन दे दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपाल हड़ताल पर डटे हुए हैं। आंदोलन के 14वें दिन लेखपालों ने कड़ाके की ठंड के बावजूद कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। संघ के जिलाध्यक्ष जयराज सिंह व जिला मंत्री त्रियुगी नरायन शुक्ला ने कहा कि लेखपाल कई विभागों का काम एक साथ करते हैं। मगर प्रशासन की ओर से उनको कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई जाती है।
विज्ञापन

कहा कि वेतन विसंगति को दूर करने की दिशा में भी सरकार काम नहीं कर रही है। अब लेखपाल उत्पीड़न से डरने वाले नहीं हैं। मांगों को पूरा न किए जाने तक लेखपाल काम पर नहीं लौटेंगे। लेखपाल संघ के आंदोलन को उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने भी समर्थन दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश, कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष आद्याशंकर सिंह, राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बरातीलाल वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले के लेखपालों के खिलाफ उत्पीड़न की कार्रवाई समाप्त नहीं की गई तो अन्य विभागों के कर्मचारी भी कार्य बहिष्कार शुरू करने को मजबूर होंगे।

धरने में आशुतोष मिश्रा, विमल तिवारी, रोहित शुक्ला, महेंद्र मिश्र, अवधेश कुमार, दीपिका दीक्षित, किरन यादव, रचना यादव, अनुज श्रीवास्तव, मुकेश यादव, सुनील अवस्थी, आशीष कुमार, पुष्पेंद्र शुक्ला व अभिनंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed