फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Absence of doctors overshadowed public health fair

बहराइच: जनआरोग्य मेले पर भारी पड़ी चिकित्सकों की गैरहाजिरी

Sun, 19 Feb 2023 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Absence of doctors overshadowed public health fair
बहराइच। मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले पर इस बार भी चिकित्सकों की गैरहाजिरी भारी पड़ी। बाबागंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य मेले में आयुष चिकित्सक डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता ने रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्टॉफ नर्स नीलम वर्मा ने मरीजों, महिलाओं व किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न जानकारियां दीं। अन्य चिकित्सका नदारद रहे। केंद्र अधीक्षक डॉ. आरएन वर्मा ने बताया कि पीएचसी व सीएचसी पर एक-एक महिला चिकित्सक की तैनाती हुई थी, लेकिन दोनों काफी दिनों से नदारद हैं। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है। रुपईडीहा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेले के दौरान मात्र एक चिकित्सक मौजूद रहीं। डॉ. रजनी ने ही मरीजों को दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट डॉ. चंंद्रशेेखर मिश्रा व नर्स संगीता रावत भी मौजूद रहीं। रिसिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. शुुएब ने 25 मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित कीं। पीएचसी कुंडासर, बदरौली व भकला में 80 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एनके सिंह ने पीएचसी का भ्रमण कर चिकित्सकों को निर्देश दिए। तहसील नानपारा अंतर्गत ग्राम अमवा हुसैनपुर में 44 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। इस अवसर पर डॉ. फरहीम, डॉ. खालिद, डॉ. निजाम खान व आरके चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पुरैना व पीएचसी गंगवल में जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर 52 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र तिवारी, डॉ. कुनाल मिश्रा व डॉ. ओपी पाठक, फार्मासिस्ट विजय मिश्रा, अजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed