फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A youth walking by a morning walk was crushed by a truck, died

मार्निंग वॉक कर रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

Wed, 30 Sep 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
A youth walking by a morning walk was crushed by a truck, died
बहराइच। नानपारा-बहराइच मार्ग पर लालपुर शिवपुर गांव के पास बुधवार को सुबह एक युवक मार्निंग वॉक कर रहा था। इसी दौरान जिला मुख्यालय से नानपारा की ओर जा रहे ट्रक ने युवक को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे का केस दर्ज कर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। उधर, हरदी में पैदल जा रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मटेरा थाना क्षेत्र के अमरैया गांव निवासी तरुण कुमार श्रीवास्तव (20) पुत्र गुरुदेव श्रीवास्तव सुबह मार्निंग वॉक कर रहा था। युवक नानपारा-बहराइच मार्ग पर लालपुर शिवपुर गांव के पास पहुंचा। इसी दौरान करीब सात बजे जिला मुख्यालय की ओर से जा रहे ट्रक ने युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। परिवारीजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक चालक को झपकी आने के चलते शायद हादसा हुआ होगा। पुलिस ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पाकर एसडीएम सूरज पटेल ने केस दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि किसान दुर्घटना बीमा के तहत युवक के परिवारीजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। उधर, हरदी थाना क्षेत्र के सिंगिया नसीरपुर गांव निवासी पूरे प्रसाद सिंह (30) पुत्र इतवारी गुरुवार को सुबह पैदल जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर युवक को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर न दौड़ें युवा
इस समय सेना में जाने के लिए भर्ती निकली है। इसके लिए युवा राष्ट्रीय राजमार्ग को प्राथमिकता दे रहे हैं। राजमार्ग पर सुबह वे दौड़ लगाते हैं। इससे हादसे हो रहे हैं। इसको देखते हुए उपजिलाधिकारी आईएएस सूरज पटेल ने ग्राम प्रधानों को पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं कि युवाओं को राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ लगाने से रोका जाए, जिससे हादसे रोके जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed