फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A young man who is recovering a lightning wrench dies from electric current

बिजली की झालर ठीक कर रहे युवक की करंट से मौत

Mon, 01 Feb 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
A young man who is recovering a lightning wrench dies from electric current
कैसरगंज (बहराइच)। बेलनापारा गांव में एक बालिका के जन्मदिन में बिजली का तार सही करते समय सोमवार की रात बालिका के पिता की करंट लगने से मौत हो गई। उसे बचाने दौड़ा दूसरा युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। जन्मदिन की खुशियां भी चीख पुकार और मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

कैसरगंज थाना अंतर्गत बेलनापारा गांव निवासी मनोज कुमार यादव (24) पुत्र कन्हैया लाल यादव की बेटी कोमल का सोमवार को पहला जन्मदिन था। इसलिए रविवार को अखंड पाठ का आयोजन किया गया था। मनोज कुमार बिजली की झालर लगवा रहा था। जनरेटर में कुछ खराबी आ गई थी इसलिए मकैनिक उसे ठीक कर रहा था। मनोज कुमार झालर के तार को हाथ में पकड़े हुआ था।
विज्ञापन

इसी बीच अचानक बिजली आ गई और वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक मेराज अहमद निवासी रमवापुर बचाने दौड़ा वह भी बुरी तरह झुलस गया उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। सोमवार को होने वाले जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। घर में कहां जन्मदिन की जन्म की तैयारियां चल रही थीं और अब वहां मातम का माहौल है। मृतक की पत्नी किरन का रोना देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखों में आंसू थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed