{"_id":"68092dc779926c93d8097a0a","slug":"a-womans-saree-got-stuck-in-the-thresher-she-was-referred-to-lucknow-in-a-critical-condition-bahraich-news-c-98-1-slko1011-129469-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: थ्रेशर में फंसी महिला की साड़ी, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: थ्रेशर में फंसी महिला की साड़ी, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
Wed, 23 Apr 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम पंचायत भिलोरा काजी निवासी सुषमा देवी (28) बुधवार की सुबह थ्रेशर से गेहूं की मड़ाई करवा रही थीं। इस दौरान वह थ्रेशर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनोंं ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। वहां उनकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
फखरपुर क्षेत्र के भिलोरा काजी निवासी सुषमा के परिजनोंं ने बताया कि सुषमा की साड़ी थ्रेशर के पट्टे की चपेट में आ गई। सुषमा जब तक समझ पातीं थ्रेशर की ओर घिसट गईं और उनके बाल उसमें फंस गए। सुषमा की चीख सुन परिजनोंं ने तत्काल थ्रेशर को बंद करवाया, लेकिन तब तक उनके सभी बाल उखड़ गए। वहीं गले में भी गंभीर घाव हो गया। लहूलुहान हालत में परिजनों ने उन्हेंं मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां उनका प्राथमिक इलाज कर चिकित्सकोंं ने हालत गंभीर देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।