फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A wolf carried away a girl from the courtyard of a house and attacked two women.

Bahraich News: घर के आंगन से बालिका को उठा ले गया भेड़िया, दो महिलाओं पर किया हमला

Sat, 11 Oct 2025 01:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
A wolf carried away a girl from the courtyard of a house and attacked two women.
कैसरगंज के गोड़हिया नंबर तीन में भेड़िया के हमले में घायल अनीता का इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : कैसरगंज के गोड़हिया नंबर तीन में भेड़िया के हमले में घायल अनीता का इलाज करते चिकित्सक।
बहराइच/कैसरगंज। भेड़िये का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भेड़िये ने अलग-अलग स्थानों पर हमला कर बालिका और दो महिलाओं को जख्मी कर दिया। घायलों को सीएचसी कैसरगंज पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। बालिका की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन



पहली घटना गोड़हिया नंबर तीन के मजरा प्रधान पुरवा गांव की है। यहां गंगाराम की बेटी अनीता (7) शुक्रवार दोपहर में तीन बजे के आसपास अपने घर के आंगन में खेल रही थी। तभी अचानक एक भेड़िया घर में घुस आया और बच्ची को जबड़े में दबाकर खींच ले गया। बच्ची की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़े। करीब 400 मीटर दूर खेत तक पीछा करने पर भेड़िया बच्ची को गन्ने के खेत में छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

हमले में अनीता के पेट, पीठ और हाथ पर गहरे घाव हुए हैं। परिजन उसे लेकर सीएचसी कैसरगंज पहुंचे, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के बलिराजपुरवा की है। यहां राजू निषाद की पत्नी विमला देवी पर भेड़िये ने हमला कर गर्दन पर गहरा घाव कर दिया। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो भेड़िया झाड़ियों में घुसकर गायब हो गया।
वहीं, भृगुपुरवा गांव निवासी राजेश निषाद की मां पर भी भेड़िये ने हमला किया, उनका हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। दोनों महिलाओं को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।डीएफओ राम सिंह यादव टीम के साथ माैके पर पहुंचे हैं। डीएफओ ने बताया कि तीनों प्रभावित क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। टीमें लगी हुई हैं, लेकिन झाड़ियां और गन्ने के खेत होने से दिक्कत आ रही है। फिर भी भेड़िये को पकड़ने की कोशिश हो रही है।


ग्रामीण बोले अब गांव में रहना हो रहा मुश्किल
ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की लापरवाही से अब गांवों में रहना मुश्किल हो गया है। लोगों में भय और आक्रोश दोनों है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते विभाग ने कार्रवाई नहीं की तो स्थिति और भयावह हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed