फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A truck carrying a mongrel fell into the canal due to a bridge collapse

पुल धंसने से मौरंग लदा ट्रक नहर में गिरा, चार लोगों ने कूदकर बचाई जान

Sun, 23 May 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
A truck carrying a mongrel fell into the canal due to a bridge collapse
बहराइच। मानिकपुर गांव के निकट स्थित पुल धंस गया। जिससे ओवरलोड मोरंग लदा ट्रक नहर में गिर गया। चालक समेत चार लोगों ने कूदकर जान बचाई। ट्रक सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। चालक बांदा से मोरंग लादकर शिवपुर आ रहा था। पुल धंसने और अप्रोच टूटने से आवागमन भी बाधित हुआ है।
विज्ञापन

बांदा जिले से मोरंग भरकर ट्रक शिवपुर के मानिकपुर में दुकानदार के यहां आ रहा था। रविवार को ट्रक शिवपुर विकास खंड के मानिकपुर निवासी राम सहारे के यहां ट्रक चालक मोरंग ले जा रहा था। ट्रक मानिकपुर गांव के पास नरवा पुल पर पहुंचा। इसी दौरान पुल धंस गया। ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। ट्रक चालक समेत चार लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। हादसे में जनहानि नहीं हुई है। हालांकि ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मोरंग नहर में गिर गई। रायबरेली जिले के शिवगढ़ गांव निवासी चालक महेश कुमार ने बताया कि मोरंग व ट्रक गिरने से लगभग चार लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ट्रक चालक ने मालिक को हादसे की सूचना दी है। आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया है। लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed