फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A Nepali smuggler arrested with hashish worth Rs 1.5 crore

Bahraich News: डेढ़ करोड़ की चरस के साथ एक नेपाली तस्कर गिरफ्तार

Tue, 31 Dec 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 31 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
A Nepali smuggler arrested with hashish worth Rs 1.5 crore
बहराइच पुलिस लाइन में खुलासे के दौरान पुलिस की गिरफ्त में चरस तस्कर नेपाली युवक।
बहराइच/रुपईडीहा। नेपाल के सीमावर्ती रुपईडीहा क्षेत्र में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने रविवार को एक नेपाली युवक के पास से पांच किलो से अधिक चरस बरामद की है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में डेढ़ करोड़ रुपये आंकी जा रही है। सोमवार को एएसपी ने पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए तस्कर के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह के निर्देशन में रुपईडीहा पुलिस ने तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया। एसएसबी की 42वीं बटालियन के कार्यवाहक सेनानायक राज रंजन ने बताया कि एसएसबी और पुलिस के संयुक्त दल ने खुफिया सूचना पर रविवार दोपहर बाद रुपईडीहा सीमा पर संयुक्त गश्त की। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने पुलिस टीम के साथ मिलकर तस्कर की तलाश शुरू की। इस दौरान सीमा स्तंभ संख्या 651/05 के पास नेपाल से भारत की ओर मोटरसाइकिल से आ रहे एक नेपाली युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से लगभग छह किलोग्राम चरस बरामद हुई। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


एक किराना की दुकानदार को पहुंचा रहा था चरस की खेप
उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्कर की पहचान नेपाल निवासी ज्ञान मान हरिजन के रूप में की गयी है। शुरुआती पूछताछ में उसने बताया कि उसने चरस की यह खेप नेपालगंज के जानकी गांव में लंगड़ा और महेश से प्राप्त की थी। उसे यह चरस बहराइच के रुपईडीहा स्थित बाबागंज कस्बे में एक किराना दुकानदार विष्णु शाह को देनी थी। सेनानायक के अनुसार पकड़े गए तस्कर व उससे बरामद मादक पदार्थ को सील करके रुपईडीहा पुलिस के सुपुर्द किया गया है। उप सेनानायक दिलीप कुमार ने बताया कि नेपाली युवक के खिलाफ रविवार को रुपईडीहा थाने में मामला दर्ज किया गया। सोमवार को उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed