{"_id":"6a8ca7ae46ead7a9b803ade4","slug":"a-massive-surge-of-faith-witnessed-at-shiva-temples-on-the-last-monday-of-sawan-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-155684-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
बहराइच के सिद्धनाथ मंदिर में सावन माह के सोमवार पर जलाभिषेक करतीं श्रद्धालु।
बहराइच। सावन के अंतिम सेामवार को सुबह से शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। सुबह का उजाला होने से पूर्व ही भक्तों की लंबी कतार शहर व कस्बों के मंदिरों में लग गई। दोपहर तक पूजन अर्चन और जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा।
शहर के पांडवकालीन श्री सिद्धनाथ मंदिर से लेकर सरयू तट पर स्थित मरीमाता मंदिर और डिगिहा तिराहा स्थित मां संहारिणी मंदिर परिसर में स्थापित भगवान शंकर की प्रतिमा तथा शिव लिंग पर भक्तों ने दूध व जल चढ़ाने के साथ धतूरा, बेल पत्री व अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। इस दौरान कांवड़ियों का जत्था भी सरयू नदी से जल लेकर बम भोले का उद्घोष करते हुए श्री सिद्धनाथ मंदिर पहुंचा और जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। इस मौके पर मोहल्ले के अन्य मंदिरों में पुरुषों तथा महिलाओं का जत्था पूजन अर्चन करने को पहुंचा।
कांवड़ियों ने मंगली नाथ शिव मंदिर में किया जलाभिषेक
नवाबगंज। मंगली नाथ शिव मंदिर में सावन के चौथे सोमवार को शिव भक्त कांवड़िए भारी संख्या में मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना किया। यहां पांडव कालीन श्री शक्तिपीठ मंगली नाथ शिव मंदिर में बड़ी संख्या में कांवड़ियों सहित शिव भक्तों का जमावड़ा रहा। इस दौरान कांवरिया संजय गुप्ता,सुमित कुमार, अजयसिंह,राम निवास,संजय,रिंकू सिंह, राजिंदर,माया देवी, लक्ष्मी देवी, पूनम, गीता जयसवाल, सोनी जयसवाल, साधना, सुरेंद्र कुमार,आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विद्युत व्यवस्था ध्वस्त, मोबाइल फोन की लाइट में हुई सुरक्षा
मंदिर के पुजारी लल्लन बाबा ने बताया कि विद्युत व्यवस्था पूरी रात ध्वस्त होने के कारण रात भर पुलिस की टीम सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए अंधेरे में मोबाइल की लाइट से सुरक्षा व्यवस्था देखी। इस दौरान कांवरिया संजय गुप्ता, सुमित कुमार, अजयसिंह, राम निवास, संजय, रिंकू सिंह, राजिंदर, माया देवी, लक्ष्मी देवी, पूनम, गीता जयसवाल, सोनी जयसवाल, साधना, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।