फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A case of dowry harassment was filed against the in-laws

Bahraich News: ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

Wed, 06 Aug 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 06 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
A case of dowry harassment was filed against the in-laws
बहराइच। मटेराकला गांव निवासी विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पीड़िता शीलू ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2021 में खैरीघाट क्षेत्र के मटेराकला गांव निवासी अनूप से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही ससुराल वालों ने दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। जब मायके पक्ष ने रकम देने में असमर्थता जताई, तो ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया।
विज्ञापन


शीलू ने बताया कि 10 जून को उसके ससुर मंगरे और जेठ उमेश ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उस समय थाने में शिकायत की थी, लेकिन समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब शीलू का आरोप है कि पति अनूप ने अपने परिजनों के उकसावे पर दूसरी शादी करने की धमकी दी और मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने महिला थाने में पहुंचकर आपबीती सुनाते हुए पति और ससुर समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।

महिला थाने की प्रभारी ने बताया कि सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है, उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed