{"_id":"131-88627","slug":"Bahraich-88627-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर जाम किया बौद्ध परिपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर जाम किया बौद्ध परिपथ
Bahraich
Updated Sun, 16 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकौना (श्रावस्ती)। प्रदेश सरकार की ओर से गन्ना समर्थन मूल्य न बढ़ाने सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को इकौना तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक बौद्ध परिपथ भी जाम किया। इस दौरान लोगों को काफी परेशानियां हुई। मौके पर पहुंचे एसडीएम को कार्यकर्ताओं ने 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को इकौना तहसील में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता गन्ना समर्थन मूल्य बढ़ाकर 350 रुपये प्रति क्विंटल करने, धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू कराने, जननी सुरक्षा योजना के चेक का भुगतान 24 घंटे में कराने, पीडीएस में व्याप्त भ्रष्टाचार दूर कराने, किसानों को निर्धारित मूल्य व समय पर खाद बीज मुहैया कराने आदि की मांग कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पंडित उमाशंकर मिश्र के नेतृत्व में बौद्ध परिपथ को जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम इकौना केपी सिंह को बारह सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान सेतुबंधु त्रिपाठी, जगतराम साहू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।