{"_id":"6a8b3f656054940d710b02b4","slug":"pickup-truck-hits-railway-crossing-boom-it-breaks-and-strikes-ht-line-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-155590-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पिकअप ने मारी टक्कर, टूटकर एचटी लाइन से टकराया रेलवे क्रॉसिंग का बूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पिकअप ने मारी टक्कर, टूटकर एचटी लाइन से टकराया रेलवे क्रॉसिंग का बूम
जरवलरोड। लखनऊ-गोंडा रेल प्रखंड पर शनिवार रात जरवलरोड चौराहे के पास एक तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से क्रॉसिंग का बैरियर टूटकर रेलवे की हाईटेंशन विद्युत लाइन (ओएचई) से टकरा गया। इससे बड़ा हादसा बच गया। हादसे में बैरियर टूटने के बाद स्लाइडर बैरियर लगाकर ट्रेनों को क्रॉसिंग से गुजारा गया।
विज्ञापन
शनिवार शाम सात बजे गोरखपुर से गोमती नगर जा रही ट्रेन नंबर 15081 इंटरसिटी एक्सप्रेस के जरवलरोड स्टेशन से छूटने के बाद रेलवे गेट संख्या 296 ए को बंद किया गया था। इंटरसिटी एक्सप्रेस निकल जाने के बाद गेट मैन रवि कुमार गेट खोल रहे थे। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन बैरियर से टकरा गया। इससे बैरियर टूटकर ओएचई से टकरा गया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। गेटमैन की सूचना पर आरपीएफ समेत रेलवे के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।