फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Power remained out all night; people blocked the road in protest.

Bahraich News: रातभर गुल रही बिजली, लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Mon, 24 Aug 2026 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Power remained out all night; people blocked the road in protest.
बहराइच में स्टेशन रोड पर बिजली कटौती के विरोध में जाम लगाकर प्रदर्शन करते लोग।
बहराइच। शहर में शनिवार रात बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। रात करीब आठ बजे कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई, जो रविवार सुबह करीब पांच बजे बहाल हो सकी। शहर की दो लाख की आबादी प्रभावित हुई। उमस और गर्मी के बीच घंटों बिजली न आने से परेशान हनुमानपुरी कॉलोनी के लोगों का धैर्य जवाब दे गया। नाराज मोहल्लेवासियों ने रेलवे स्टेशन रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


हनुमानपुरी कॉलोनी के लोगों का कहना है कि मोहल्ले में आए दिन बिजली की आवाजाही बनी रहती है। बार-बार कटौती से स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। गर्मी और उमस में बुजुर्गों और महिलाओं को भी परेशानी उठानी पड़ती है। शनिवार रात बिजली गुल होने के बाद जब काफी देर तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो बड़ी संख्या में लोग सड़क पर आ गए और नरेबाजी करते हुए जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सूचना पर दरगाह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाते हुए बिजली व्यवस्था जल्द दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब दो घंटे बाद लोगों ने जाम हटा लिया। हालांकि, इसके बाद भी देर रात तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनकुट्टीपुरा, फ्रीगंज, रायपुर राजा, रेलवे स्टेशन रोड और छावनी समेत कई मोहल्लों में रातभर बिजली संकट बना रहा। इससे शहर की दो लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुई। घरों के साथ दुकानों में भी लोग परेशान रहे।

अधीक्षण अभियंता नवीन चंद्र प्रसाद ने बताया कि ट्रांसफार्मर में खराबी और स्थानीय फाल्ट के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई थी। छोटी-बड़ी खराबियों को ठीक कराया गया। 250 केवीए का ट्रांसफार्मर भी बदला गया, जिसके बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।


ट्रांसफार्मर में खराबी से मिहींपुरवा में बिजली संकट
मिहींपुरवा। नगर पंचायत क्षेत्र के पावर हाउस के ट्रांसफार्मर में रविवार को तकनीकी खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गर्मी में बिजली गुल होने से लोग और दुकानदार परेशान रहे। बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। मोटर पंप नहीं चलने से लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ी। नगरवासियों ने 33 हजार लाइन के बार-बार खराब होने और एबीसी केबल जलने से आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की। जेई रामगोपाल अनमोल ने बताया कि ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed