फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   नर्स ने किया आत्महत्या का प्रयास

नर्स ने किया आत्महत्या का प्रयास

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिला अस्पताल की नर्स ने सहयोगी नर्स पर अवैध वसूली व मानसिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को मैटर्न कार्यालय में आत्महत्या करने का प्रयास ोकिया। करीब दो घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे से जिला अस्पताल में अफरातफरी मची रही। सीएमएस के समझाने पर मामला शांत हुआ लेकिन दोपहर बाद नर्स की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया है। सीएमएस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नर्स के पद पर पूनम सिंह की तैनाती है। सोमवार को पूनम की इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी थी। इस दौरान जरवलरोड थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी लालता प्रसाद (60) की मौत हो गई। मारपीट में घायल होने के कारण लालता की मौत हुई थी। मामला मेडिकोलगील से जुड़ा था। नर्स पूनम सिंह ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया लेकिन रिपोर्ट बुक पर इंट्री नहीं की। मंगलवार सुबह जब नर्सिंग सुपरीटेंडेंट ललिता जॉर्ज ने रिपोर्ट बुक देखी तो वे भड़क उठीं। मंगलवार को पूनम का साप्ताहिक अवकाश था। ललिता जॉर्ज ने पूनम सिंह को बुलवाया और इंट्री के बाबत पूछताछ की। इसी दौरान पूनम तिलमिला उठीं और उन्होंने नर्सिंग सुपरीटेंडेंट के साथ काम करने वाली सिस्टर एमए भल्ला पर अवैध वसूली व मानसिक शोषण का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पूनम का आरोप है कि सिस्टर एमए भल्ला ने ड्यूटी लगाने के नाम पर रुपये मांगे थे, इन्कार करने पर मानसिक शोषण करना शुरू कर दिया। अभद्रता की, बर्बाद करने की धमकी दी और आत्महत्या करने के लिए प्रेरित किया। सूचना पाकर सीएमएस डॉ. पांडेय भी पहुंच गए। इसके बाद तो मामला और बढ़ गया। नर्स पूनम चीखने-चिल्लाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद होगी कार्रवाई
सीएमएस डॉ. माहेश्वरी पांडेय ने कहा कि सिस्टर एमए भल्ला की ओर से पत्र मिला है। डार्क रूम सहायक भिखारी सिंह परिहार पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप लगा है। नर्स पूनम सिंह ने कोई पत्र नहीं दिया है। फिलहाल, आत्महत्या का प्रयास व अवैध वसूली का मामला काफी गंभीर है। पूरे मामले की जांच होगी। दोषियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
डार्क रूम सहायक पर लगाया अभद्रता व धमकी देने का आरोप
जिला अस्पताल में तैनात सिस्टर एमए भल्ला ने एक्स-रे विभाग के डार्क रूम सहायक भिखारी सिंह परिहार पर अभद्रता करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। इस बाबत सिस्टर ने सीएमएस को पत्र भेजा है। अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की गई है। सीएमएस ने जांच के आदेश दिए हैं।

अभद्रता व धमकी का आरोप बेबुनियाद
डार्क रूम सहायक भिखारी सिंह परिहार ने कहा कि मैं तो शोर सुनकर कमरा नंबर 26 में पहुंचा था। मेरा किसी से भी कोई विवाद नहीं हुआ है। अभद्रता व धमकी देने का आरोप पूरी तरह से निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed