{"_id":"131-85425","slug":"Bahraich-85425-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिमागी बुखार से पांच और ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिमागी बुखार से पांच और ने दम तोड़ा
Bahraich
Updated Sun, 14 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिला अस्पताल में दिमागी बुखार पीड़ित पांच रोगियों की सांस शनिवार को थम गईं, जबकि संक्रामक रोगों से पीड़ित 28 और रोगी अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर है।
तराई में दिमागी बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। अब तक 18 बच्चों में दिमागी बुखार की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग कर चुका है, जबकि कई अन्य में भी इसके लक्षण देखे जा रहे हैं। कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत हुसैनपुर मीठा गांव निवासी लवकुश (डेढ़) और रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर मोहरनिया गांव निवासी नसीम अहमद (6) को तेज बुखार की शिकायत पर अस्पताल लाया गया था। लवकुश व नसीम को झटके आ रहे थे। शनिवार को दोनों की मौत हो गई। उधर, दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत सलारगंज मोहल्ला निवासी मोहम्मद फिरोज (45), पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़िया गांव निवासी राजकुमारी (30), फखरपुर के साहदुल्लापुर गांव निवासी ननकन्ना (30) ने शनिवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि रोगी गंभीर हालत में अस्पताल लाए गए थे।