फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   सजायाफ्ता कैदी ट्रेन से कूदा, धरा गया

सजायाफ्ता कैदी ट्रेन से कूदा, धरा गया

Sat, 30 Aug 2014 05:30 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sat, 30 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। गोंडा से पेशी से लौटते समय एक सजायाफ्ता कैदी ने पुलिस अभिरक्षा में ट्रेन से कूदकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। गुरुवार रात हुई इस घटना में कैदी जख्मी हुआ है, जिस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में सिपाहियों ने जीआरपी थाने में कैदी के खिलाप फरार होने का प्रयास करने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना विशेश्वरगंज के ग्राम बंजरिया निवासी बड़कऊ उर्फ राजकुमार जिला कारागार में हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर समेत अन्य कई आपराधिक मुकदमों में निरुद्ध चल रहा है। उसे हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा भी मिल चुकी है। गोंडा में दर्ज एक मुकदमे में उसकी पेशी गुरुवार को जनपद न्यायालय गोंडा में थी, जिस पर पुलिस लाइन के सिपाही सुरेंद्र राव और संदीप नायक की अभिरक्षा में उसे गोंडा भेजा गया था। गुरुवार रात गोंडा से नेपालगंज जाने वाली 52265 अप पैसेंजर ट्रेन से दोनों सिपाही कैदी बड़कऊ को लेकर बहराइच के लिए रवाना हुए। ट्रेन जब चिलवरिया रेलवे स्टेशन पहुंचने लगी तभी बड़कऊ ने चलती ट्रेन से कूदकर भागने का प्रयास किया। सिपाहियों ने भी छलांग लगा दी और कुछ दूरी पर बड़कऊ को दौड़ाकर दबोच लिया। चलती ट्रेन से कूदने के कारण कैदी के सिर, पैर और हाथ में चोटें आईं हैं। उसे बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल अधीक्षक एके सिंह ने बताया कि इस मामले में न्यायालय को अवगत कराया जा रहा है। उधर, सिपाही सुरेंद्र राव की तहरीर पर जीआरपी थाने में कैदी बड़कऊ उर्फ राजकुमार के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास करने का केस दर्ज किया गया है। जीआरपी के प्रभारी थानाध्यक्ष एचए डोंगरा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed